देवास। जिंदगी का सफर…. दुखदाई और मुश्किल भरा हो… तो कहा जाता है…. संघर्ष ही जीवन है…, लेकिन यदि जीवन का अंतिम सफर…. दुखदाई और मुश्किल भरा हो तो उसे क्या कहेंगे? यह एक बड़ा सवाल सामने आया… देवास जिले के ग्राम दुर्गापुरा में। जहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद… जब उनकी अंतिम यात्रा शमशान घाट जा रही थी… तो रास्ते में पड़ने वाला नाला उफान पर था। जिस नाले को पार करने के लिए… शवयात्रा में शामिल लोगों को…. कितनी मशक्कत करना पड़ी…. यह आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं। वायरल वीडियो की इन तस्वीरों को देखकर… हर कोई कह रहा है…. अब यह तस्वीर बदलनी चाहिए।


जी हां… मामला देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के…. ग्राम दुर्गापुरा का है। जहां रहने वाले 75 वर्षीय मांगीलाल कुमावत की मृत्यु होने पर…. उनकी शव यात्रा को श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए…. खूब जद्दोजहद करना पड़ी। रास्ते में पड़ने वाले नाले को पार करने के लिए…. शव यात्रा में शामिल लोग और परिजन…. जान जोखिम में डालकर… नाला पार करते देखे जा सकते हैं।
यह नाला दुर्गापुरा-अमरपुरा के बीच बहता है। ये तस्वीर विकास के तमाम दावों की पोल खोल रही है। ऐसा नहीं है…. कि इस तरह की समस्या से पहली बार यहां के लोगों को दो-चार होना पड़ा…. बल्कि वर्षों से यह समस्या यथावत है। इस नाले पर पुल निर्माण के लिए कोई प्रयास नहीं हुए…. यही वजह है…. कि यह समस्या यथावत खड़ी है। बड़ी संख्या में लोगों को इस रास्ते से होकर खेतों पर जाना होता है…. लेकिन वहां तो, वे बारिश खुलने और नाला उतरने का इंतजार कर सकते हैं…. लेकिन अगर गांव में किसी की मृत्यु हो जाए…. तो फिर उसका अंतिम सफर मुश्किल भरा हो ही जाता है।
बीते वर्षों में कई सरकारें आई और चली गई….. लेकिन इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आया। लेकिन हां…. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद…. अब राजनीति शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर शिवराज सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।