कार्यकर्ता महाकुम्भ में PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र \”मेरा बूथ, सबसे मजबूत\”

वोटबैंक की राजनीति समाज को दीमक की तरह तबाह कर रही है- PM मोदी

अमित शाह का राहुल पर निशाना-दिन में देखते है सपने, जनता दिखा देगी तारे

शिवराज ने गिनाई उपलब्धियां, कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा..

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान से कार्यकर्ताओं के महाकुम्भ के जरिये चुनावी बिगुल फूंका।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र \” मेरा बूथ, सबसे मजबूत..\” दिया। मोदी ने यहां लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा देश मे वोटबैंक की राजनीति समाज को दीमक की तरह तबाह कर रही है।
क्या कहा प्रधानमंत्री ने
\"\"
भोपाल के जम्बूरी मैदान में लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आजादी के 70 साल में जो बर्बादी आई उससे अगर देश को बचाना है तो इस वोटबैंक की राजनीति को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि वोटबैंक की राजनीति करने वालों ने देश को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया है। उन्होंने कहा आज भारत के बाहर गठबंधन खोजा जा रहा है, क्या दूसरे देश तय करेंगे कि हमारे देश में प्रधानमंत्री कौन बनेगा? कांग्रेस पार्टी देश पर बोझ बन गई है।  उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से देश को बचाना हमारा कर्तव्य है। 2001 से कांग्रेस वाले मुझे गाली दे रहे हैं लेकिन जितना कीचड़ उछाला है कमल उतना ही खिला है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश कभी भी दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी और राम मनोहर लोहिया के योगदान को नहीं भूलेगा।  हम वो लोग हैं जिन्हें गांधी-लोहिया-दीनदयाल सभी लोग मंजूर हैं।  \”सबका साथ-सबका विकास\” सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, उज्जवल भारत के भविष्य के लिए ये हमारा मार्ग है।
क्या बोले अमित शाह
\"\"
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को सपने आते हैं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। वो दिन में सपने देखते है, आगामी चुनाव में जनता उन्हें दिन में तारे दिखा देगी। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए जहां-जहाँ चुनाव हुए वहां से कांग्रेस की सरकारें गई और भाजपा आई। आज देश के 19 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। जबसे मोदीजी प्रधानमंत्री बने हैं, देश का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री दुनिया में जहां पर भी जाते हैं वहां सिर्फ मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। केंद्र सरकार की अगुवाई में आज देश के हर गांव में बिजली पहुंच चुकी है, 7.5 करोड़ परिवारों को शौचालय मिल गया है। बेघरों को घर मिल रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया कि 12 अक्टूबर को बीजेपी राजमाता का जन्मदिवस है, जिसे भाजपा जन्मसताब्दी रूप में बड़े पैमाने पर मनाएगी। उन्होंने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से नमो ऐप डाउनलोड करने की अपील की।
क्या बोले शिवराज
\"\"
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज देश का गरीब भी अमीरों की तरह बड़े अस्पतालों में इलाज करवा सकेगा, इसके लिए उन्हें एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। यूपीए की सरकार मध्यप्रदेश को 30 हजार करोड़ रुपए देती थी, लेकिन मोदी सरकार हमें 61 हजार करोड़ रुपए दे रही है।
शिवराज सिंह ने कहा कि पहले यूपीए सरकार हमें रेलवे के लिए 600 करोड़ देती थी, लेकिन मोदी सरकार ने हमें 3000 करोड़ रुपए दिए हैं। आज मध्यप्रदेश में 7 स्मार्ट सिटी बन रही हैं, स्वच्छता आज पूरे देश में आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को भगवान के वरदान के रूप में मिले हैं।
शिवराज ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे उन्होंने घोषणा मशीन कहा, लेकिन आप तो फन मशीन हैं। हम घोषणा भी करते हैं और उन्हें पूरा भी करते हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य में पानी, सड़क, बिजली की सभी योजनाओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने मंच से अपनी तमाम योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि हमने जो योजनाएं बनाई उन्हें पूरा भी किया।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यहां पर बाबा (राहुल गांधी) भी आए थे, लेकिन उनके साथ तो भीड़ भी नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि पहले बाबा ने संसद में आंख मारी और फिर भोपाल में भी आंख मारी थी, इन्होंने राजनीति को तमाशा बना दिया है।

संपादक

+ posts

1 thought on “कार्यकर्ता महाकुम्भ में PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र \”मेरा बूथ, सबसे मजबूत\””

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks